ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर बुजुर्ग को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़:जालौन में शराब के नशे में आरोपी था, वीडियो सामने आया

Nov 15, 2026 - 20:05
0
ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर बुजुर्ग को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़:जालौन में शराब के नशे में आरोपी था, वीडियो सामने आया
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक ज्वेलर्स की दुकान पर बैठे बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए बुजुर्ग को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। अचानक हुई मारपीट से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग को बचाया। घटना का वीडियो रविवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है। कहासुनी के बाद मारपीट पुरानी इंडियन बैंक के पास स्थित तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार को मोहल्ला रपटगंज निवासी अभय तिवारी और सुरेश याज्ञिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शराब के नशे में अभय तिवारी ने दुकान पर बैठे सुरेश याज्ञिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें कई थप्पड़ मारे। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग को हमलावर से बचाया। दुकान में मौजूद युवक ने बनाया वीडियो मारपीट के दौरान दुकान में मौजूद किसी युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, दोनों के बीच विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई कालपी कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवक की पहचान की जाएगी। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User