काकादेव में युवक जुए में नकदी और मोबाइल हारा:दीपावली की रात 20 हजार रुपए गंवाए; घर लौटकर फांसी लगाई

Nov 09, 2026 - 14:27
0
काकादेव में युवक जुए में नकदी और मोबाइल हारा:दीपावली की रात 20 हजार रुपए गंवाए; घर लौटकर फांसी लगाई
कानपुर के दीपावली की रात जुए में पहले 20 हजार रुपए गंवाए, इसके बाद किश्तों पर खरीदा अपना मोबाइल फोन भी दांव पर लगाकर हार गया। जुए में नकदी और मोबाइल दोनों गंवाने के बाद युवक मानसिक तनाव में आ गया। देर रात घर पहुंचने के बाद उसने आंगन में लगे अमरूद के पेड़ से मां की साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार तड़के परिजनों ने युवक का शव पेड़ से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुए में पहले नकदी हारी, फिर किश्तों वाला मोबाइल भी दांव पर लगाया काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी अभिषेक (18) घोड़े की काठी और जीन बनाने का काम करता था। परिवार में मां शकुंतला, बड़ा भाई सनी और छोटा भाई अखिलेश हैं। परिजनों के मुताबिक, रविवार को दीपावली की रात अभिषेक मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ जुआ खेल रहा था। जुआ खेलने के दौरान वह करीब 20 हजार रुपए हार गया। इसके बाद उसने किश्तों पर खरीदा अपना मोबाइल फोन भी दांव पर लगा दिया। वह मोबाइल भी हार गया। परिजनों का कहना है कि नकदी के साथ ही मोबाइल गंवाने के बाद अभिषेक काफी तनाव में आ गया था। रात करीब 2:30 बजे वह घर पहुंचा। इसके बाद घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ से मां की साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। देर रात घर में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User