मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत:साथी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के सांझक गांव के पास सोमवार को बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय मोनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सांझक निवासी मोनीश पुत्र मुर्तजा अपने साथी निखिल पुत्र नरेश के साथ बाइक से जा रहा था। गांव के पास सामने से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बस का पहिया मोनीश के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल निखिल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोनीश के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)