कांग्रेस का CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:चंदौसी में बाइक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया, 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगे
संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी क़ो ज्ञापन सौंपा है। बुधवार की अपराह्न 12 बजे जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। संभल के ज़िला मुख्यालय बहजोई से 15 किलोमीटर दूर चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र में के अंबेडकर पार्क, माल गोदाम, बदायूं चुंगी स्थित तहसील परिसर तक नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली गई। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन में अलर्ट रहा। कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली में "लोकतंत्र बचाओ - संविधान बचाओ", "वोट चोरी बंद करो" और "चुनाव आयोग होश में आओ" जैसे नारे लगाए गए। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से हटाया जाए, उनके स्थान पर किसी ईमानदार, निष्पक्ष और संविधान में आस्था रखने वाले व्यक्ति को नियुक्त किया जाए, ताकि देश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो सकें। पूर्व चंदौसी विधानसभा प्रत्याशी सरदार बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज बाइक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। हमारी यही मांग है कि ज्ञानेश कुमार बोर्ड चोरी कर रहे हैं और जगह-जगह बीजेपी की सरकार बनवा रहे हैं यह बीजेपी के दलाल हो गए हैं बीजेपी का समर्थन करते हैं यह अपने पद से इस्तीफा दें। चंदौसी नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साहू, बनियाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष होम सिंह जाटव, बहजोई ब्लॉक अध्यक्ष कादिर अली चौहान, यूथ जिला अध्यक्ष अंसार अब्बासी, डीके वाल्मीकि, तेजराम सिंह जाटव, सरदार बलबीर सिंह, ममता रानी, पूजा रानी, सलीम सैफी, सुनील शर्मा, युनुस अंसारी, दाऊद पाशा, शारिक मुनाजिर, अमान अंसारी भूरा निसार, विष्णु चौहान, आरिफ खान, सुधीर गुप्ता, शाहिद पहलवान, मुन्ना कुरैशी, सुनील शर्मा, अवधेश मुंशी, उस्मान खान, अमित कुमार, उदित ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, विनोद सिंह, सुमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)