मुस्कान की बेटी को फाइनेंशियल सपोर्ट देंगे फैजान:मुंबई से मेरठ पहुंचे, कोर्ट में दिया आवेदन बोले छोटी बेटी मन्नत की जिम्मेदारी उठाऊंगा

Oct 21, 2026 - 15:26
0
मुस्कान की बेटी को फाइनेंशियल सपोर्ट देंगे फैजान:मुंबई से मेरठ पहुंचे, कोर्ट में दिया आवेदन बोले छोटी बेटी मन्नत की जिम्मेदारी उठाऊंगा
नीले ड्रम वाली मुस्कान की 10 महीने की बेटी मन्नत उर्फ राधा के भरण-पोषण की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लेना चाहता है। बुधवार को मुंबई से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान अंसारी मेरठ पहुंचे। मेरठ जिला जज के यहां फैजान ने आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि वो मुस्कान के साथ जेल में रह रही उसकी छोटी बेटी की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। कोर्ट उन्हें इसकी अनुमति प्रदान करें। फैजान ने ये भी कहा कि बेटी के कारण मुस्कान को फांसी में अड़चन आ रही है। इसलिए सरकार उन्हें इस बच्ची के भरण-पोषण का जिम्मा सौंपे ताकि मुस्कान की फांसी टल नहीं पाए। मुस्कान के कारण बेटी की जिंदगी बर्बाद हो रही फैजान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वो राधा की आज से लेकर उसकी शादी तक का सारा खर्चा उठाने को तैयार है। फैजान ने कहा कि मुस्कान के साथ जेल में उसकी बेटी रहती है। उस बच्ची का इस पूरे केस में क्या कुसूर है। अपनी अपराधी मां के कारण उसकी जिंदगी खराब हो रही है। मैं बच्ची को गोद तो नहीं ले सकता, लेकिन मैं उसका पूरा खर्चा उठाऊंगा। उसकी पढ़़ाई, इलाज, कपड़े, कॉलेज की पढ़ाई और शादी तक की सारी जिम्मेदारी लेना चाहता हूं। पढ़ाई से शादी तक खर्च उठाएंगे फैजान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। कहते हैं कि अगर पुलिस, प्रशासन या कोर्ट चाहे तो उनकी पूरी फाइनेंशियल डिटेल्स चैक कर सकती है। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी है कि वो इस बच्ची का खर्चा उठाने में सक्षम हैं। उनके अपने स्वयं के दो बच्चे एक बेटा, एक बेटी हैं उनके साथ वो इस बच्ची का ख्याल रख सकते हैं। बेटी के कारण मुस्कान की फांसी न टले आगे कहते हैं कि इससे पहले वो सैफअली खान पर हुए हमले में घायल हुए ऑटो चालक की मदद कर चुके हैं। अब टाइगर श्राफ पर जो हमला हुआ है उसके एक पीड़ित की मदद करने जा रहे हैं। जब उन्होंने मीडिया में ये नीला ड्रम कांड और मुस्कान को उसकी बेटी के साथ आते-जाते देखा तो इस विषय पर जानकारी हासिल की थी। जिसमें पता चला कि मुस्कान के साथ उसकी एक छोटी बेटी है जो जेल में है, जिसके कारण मुस्कान की फांसी टल सकती है। बच्ची का जीवन भी अंधकार में है क्योंकि इस बच्ची को नानी, नाना, दादा, दादी कोई लेना नहीं चाहते। तो वो उस बच्ची का खर्चा उठाएंगे। कहा कि वो इस तरह सोशलकॉज के लिए काम करते रहते हैं। पीहू नहीं छोटी बेटी को भी चाहिए अच्छी देखभाल फैजान हाल में ही बिगबॉस के हाउस में दो दिन रहकर आए हैं। ब्रांड प्रमोशन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्कान की बड़ी बेटी पीहू नाना, नानी के साथ रहती है। उसके पास टेककेयर के लिए लोग हैं इसलिए पीहू को इसकी जरूरत फिलहाल नहीं लगती। लेकिन छोटी बेटी को अच्छी देखभाल की जरुरत है इसलिए मैं उसकी मदद करना चाहता हूं। बच्ची चाहे जिसके पास रहे लेकिन मैं उसके खर्चे की जिम्मेदारी लेना चाहता हूँ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User