प्रयागराज के डॉ मानसिंह बने MLC, जानिए उनके बारे में...:शिक्षक भर्ती आंदोलन से सदन तक उठाई आवाज, 27,663 वोटों से जीत दर्ज की है।

Oct 28, 2026 - 15:00
0
प्रयागराज के डॉ मानसिंह बने MLC, जानिए उनके बारे में...:शिक्षक भर्ती आंदोलन से सदन तक उठाई आवाज, 27,663 वोटों से जीत दर्ज की है।
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव ने 27,663 वोटों से जीत दर्ज की है। शिक्षक के रूप में करियर शुरू करने वाले डॉ. यादव की पहचान शिक्षक और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले नेता के रूप में रही है। वह मनौरी स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बीएड, एमएड, नेट और पीएचडी तक शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता स्व. श्रीकृष्ण यादव और माता गुड्डी देवी हैं। उनकी पत्नी डॉ. प्रभा यादव भी पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी में अध्यापक हैं। शिक्षक भर्ती आंदोलन से राजनीति में सक्रियता डॉ. मानसिंह यादव विद्यार्थी जीवन से ही मुलायम सिंह यादव से प्रभावित रहे। वर्ष 2006-07 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से शिक्षक भर्ती को लेकर चले आंदोलन में वह संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे। इसके बाद इसी भर्ती प्रक्रिया के तहत अध्यापक बने। समाजवादी पार्टी में वह दो बार शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पहले भी एमएलसी रह चुके हैं। शिक्षकों, कर्मचारियों और युवाओं के मुद्दे उठाए सदन में डॉ. यादव ने पुरानी पेंशन, 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा पुस्तिका और सम्मानजनक मानदेय तथा शिक्षामित्रों के लिए समान कार्य-समान वेतन जैसे मुद्दे उठाए। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा कैलेंडर जारी करने, आउटसोर्सिंग और संविदा के स्थान पर सरकारी नौकरी देने की मांग को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवकों, अनुदेशकों, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कंप्यूटर शिक्षकों से जुड़े विषयों के साथ अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग भी उठाई। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराने का दावा पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, डॉ. यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के कमरे, शौचालय, सड़क और सोलर लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए प्रयास किए। इसके अलावा हार्ट और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने से जुड़े काम भी किए। उनकी भावी योजना छूटे हुए विकास कार्यों को पूरा कराने और समाजवादी पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनहित के मुद्दों पर काम करने की है। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशों के अनुसार काम करने की बात कहते हैं। डॉ. मानसिंह यादव प्रयागराज के प्रीतम नगर स्थित एचआईजी-240 के निवासी हैं। उनके परिवार में पत्नी डॉ. प्रभा यादव, बेटी प्रतिष्ठा और बेटा सिद्धार्थ हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User