कानपुर के मोतीझील में आज डॉग शो:देशभर की दुर्लभ नस्लों श्वान दिखाएंगे हुनर, विजेताओं में मिलेगी ट्राफी और इनाम

Nov 14, 2026 - 11:13
0
कानपुर के मोतीझील में आज डॉग शो:देशभर की दुर्लभ नस्लों श्वान दिखाएंगे हुनर, विजेताओं में मिलेगी ट्राफी और इनाम
शहर के मोतीझील में शनिवार, 14 नवंबर को ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। कानपुर केनल वेलफेयर एसोसिएशन और कानपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन शाम 5 बजे तक लॉन नंबर-2, मोतीझील में चलेगा। डॉग शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से सुंदर, बुद्धिमान और दुर्लभ नस्लों के श्वान हिस्सा लेंगे। इस दौरान श्वानों की विभिन्न नस्लों, उनकी विशेषताओं और प्रशिक्षण कौशल को देखने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को श्वानों के वैज्ञानिक पालन-पोषण, उचित प्रशिक्षण और पशु कल्याण के प्रति जागरूक करना भी है। विजेता श्वानों को मिलेंगी ट्रॉफी और मेडल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले श्वानों को आकर्षक ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही केनल क्लब ऑफ इंडिया की ओर से विजेता श्वानों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। पालतू और निराश्रित श्वानों को मिलेंगी ये सुविधाएं आयोजन की खास बात यह है कि यहां केवल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि पशु कल्याण से जुड़ी कई सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। फ्री एंटीरेबीज वैक्सीनेशन: पालतू और निराश्रित दोनों तरह के श्वानों को मुफ्त एंटीरेबीज टीका लगाया जाएगा। निःशुल्क हेल्थ चेकअप: सभी श्वानों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। मौके पर रजिस्ट्रेशन: पालतू श्वानों का कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए मालिकों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। फ्री गिफ्ट पैक: पंजीकृत श्वानों को डॉग फूड, डीवॉर्मिंग दवाएं और इमरजेंसी मेडिसिन किट दी जाएगी। बेघर श्वानों को डॉग मैट्रेस: सर्दी से बचाव के लिए निराश्रित और असहाय श्वानों को एनजीओ व पशु प्रेमी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुफ्त डॉग मैट्रेस बांटे जाएंगे। पशु कल्याण और जनजागरूकता पर रहेगा जोर आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन का उद्देश्य डॉग शो के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ जिम्मेदार पेट केयर, जनसुरक्षा और पशु कल्याण को बढ़ावा देना है। खासकर सर्दियों में निराश्रित श्वानों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User