लखनऊ में छठ घाटों को दुल्हन कि तरह सजाया गया:घाटों पर जुटेंगी व्रती महिलाएं विधि-विधान से करेंगी पूजन ,शहर में 110 घाटों पर मनाया जा रहा है छठ
लखनऊ में लोकआस्था का महापर्व छठ पूरी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। 4 दिनों का यह महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को खरना मनाया जा रहा है। लक्ष्मण मेला मैदान और कुड़िया घाट स्थित छठ घाट को दुल्हन की तरह सच्चाया गया है आकर्षक रंगोलिया बनाई गई हैं। खरना से शुरू होगा व्रत छठ पर्व में खरना का दिन बेहद खास माना जाता है। इसी दिन से कड़े नियमों वाला निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। व्रती पूरे दिन मन, विचार और शरीर को पवित्र रखने का संकल्प लेती हैं, और शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करती हैं। इस प्रसाद को परिवार और आस-पड़ोस के लोगों के साथ बांटना शुभ माना जाता है। 110 घाटों पर पूजा, सुरक्षा और सफाई की मांग अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि घाट की पेंटिंग और सुंदरीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। गोमती नदी के पानी की सफाई भी कराई गई है। जिला प्रशासन, नगर निगम और एलडीए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में करीब 110 स्थानों पर छठ पूजा होती है। सभी घाटों पर बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जल पुलिस और नागरिक पुलिस की तैनाती, गोमती में स्टीमर, फागिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की गई है। 100 कलाकार देंगे प्रस्तुति 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगी। 100 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले अर्घ्य के साथ करेंगे। इसमें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)