लखनऊ में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन विधानसभा घेरने का आवाह्न:अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर वकीलों का पैदल मार्च, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

Nov 14, 2026 - 10:57
0
लखनऊ में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन विधानसभा घेरने का आवाह्न:अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर वकीलों का पैदल मार्च, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात
लखनऊ में शनिवार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ता सड़कों पर उतरेंगे। इस मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। विधानसभा घेराव कार्यक्रम को प्रदेश के कई अधिवक्ता संगठनों ने समर्थन दिया है। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के शामिल होंगे। पैदल मार्च कैसरबाग स्थित न्यायालय परिसर से शुरू होगा। यहां से अधिवक्ता परिवर्तन चौक पहुंचेंगे। इसके बाद अटल चौक होते हुए विधानसभा की ओर कूच करेंगे। अधिवक्ताओं का मुख्य उद्देश्य सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने के लिए दबाव बनाना है। वहीं, अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। मार्च के मार्ग और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User