कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:युवती का मर्डर कर हाईवे किनारे फेंका, होमर्गाड-भर्ती घूसकांड में 2 और नाम सामने आए, धनतेरस पर बाजार सजा
नमस्कार, कानपुर की आज (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…महोली मोड़ के पास नेशनल हाईवे किनारे युवती का शव पड़ा मिला। कपड़े अस्त-व्यस्त होने के चलते रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
होमगार्ड भर्ती के मेडिकल चेकअप में अभ्यर्थियों से घूस लेने के मामले में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। ये दोनों 15 अक्टूबर को अभ्यर्थियों के हंगामे के दौरान दोनों कार से उतरकर भाग निकले थे। धनतेरस पर अफीमकोठी चौराहे पर झाड़ू के थोक बाजार में खासी भीड़ रही। दो महीने पहले से ही झाड़ू बनाने का काम शुरू हो गया था। नेपाल की फूल झाड़ू की सबसे ज्यादा डिमांड रही।
दीपावली पर ट्रैफिक पुलिस तीन दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों के रूट बदला रहेगा। ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)