मुजफ्फरनगर में तीन किलोमीटर लंबा अस्थायी बाजार बना आकर्षण:CCTV से हो रही है निगरानी, फैंसी लाइट, झालर और पारंपरिक सामान की खरीदारी

Nov 06, 2026 - 19:48
0
मुजफ्फरनगर में तीन किलोमीटर लंबा अस्थायी बाजार बना आकर्षण:CCTV से हो रही है निगरानी, फैंसी लाइट, झालर और पारंपरिक सामान की खरीदारी
मुजफ्फरनगर में दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के भगत सिंह रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा अस्थायी बाजार सजाया गया है। यहां तीन दिन तक खरीदारी का मौका मिलेगा। धनतेरस पर बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फैंसी लाइट, रंग-बिरंगी झालर और घरों को सजाने के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लाइट और सजावटी सामान की खूब मांग बाजार में घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की फैंसी लाइट, झालर और दूसरे सजावटी सामान की दुकानें लगी हैं। दीपावली की परंपरा के अनुसार झाड़ू खरीदने के लिए भी लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। परिवार के साथ आए लोग अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक त्योहार का सामान खरीद रहे हैं। पुलिस कर रही निगरानी, CCTV से भी नजर बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारी लगातार बाजार का भ्रमण कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही CCTV कैमरों से भी निगरानी की जा रही है, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। पटाखा बाजार नहीं लगा, ट्रैफिक डायवर्जन लागू दीपावली की तैयारियों के बीच इस बार शहर में पटाखा बाजार नहीं लगाया जा रहा है। वहीं, बाजारों में भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 5 नवंबर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। लोगों को बाजार जाने से पहले बदले हुए यातायात मार्गों की जानकारी रखने की सलाह दी गई है। भगत सिंह रोड पर लगा अस्थायी बाजार दीपावली की खरीदारी के लिए शहर का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रोशनी, सजावट और ग्राहकों की आवाजाही से यहां त्योहार का माहौल नजर आ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User