ट्रक की टक्कर से बीच सड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:सीतापुर में मुंडन कराकर लौट रहे 11 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर,

Nov 06, 2026 - 18:43
0
ट्रक की टक्कर से बीच सड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:सीतापुर में मुंडन कराकर लौट रहे 11 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर,
ट्रक की टक्कर से पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 घायल सीतापुर में मुंडन कराकर हरदोई से लौट रहे थे श्रद्धालु, पांच की हालत गंभीर सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पिसावां पहुंचाया। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, बरगांवा क्षेत्र के करीब 15 लोग मुंडन संस्कार कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से पड़ोसी जिले हरदोई गए थे। शुक्रवार को मुंडन कराकर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। पांच घायलों की हालत गंभीर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पिसावां भिजवाया। वहां पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User