कन्नौज में त्योहार की भीड़ में यातायात व्यवस्था ध्वस्त:प्रमुख चौराहों पर जाम लगा रहा, वाहन चालक घंटों फंसे रहे, पुलिसकर्मी नदारद

Nov 06, 2026 - 18:09
0
कन्नौज में त्योहार की भीड़ में यातायात व्यवस्था ध्वस्त:प्रमुख चौराहों पर जाम लगा रहा, वाहन चालक घंटों फंसे रहे, पुलिसकर्मी नदारद
कन्नौज में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। बाजारों में दुकानदारों के सड़क तक फैले अतिक्रमण और वाहनों की बढ़ती आवाजाही से प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। हालात ऐसे रहे कि लोगों को निकलने तक की जगह नहीं मिली। कई जगह वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। दुकानों के बाहर सामान सजाने से संकरी हुई सड़कें त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटने लगी थी। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर तक सामान सजा लिया, जिससे सड़कें और संकरी हो गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति बिगड़ती चली गई। ट्रैफिक कर्मी वाहनों को निकालने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन जाम पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका। लोगों का कहना था कि प्रमुख मार्गों पर यातायात संभालने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। सरायमीरा से मकरंदनगर तक वाहनों की लंबी कतारें सरायमीरा निवासी मुकुट बिहारी ने बताया कि रोड पर पहले से ही जाम की समस्या रहती है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने से हालात और खराब हो गए। सरायमीरा में तिर्वा क्रॉसिंग चौराहे से अंधी मोड़ तक स्थिति ऐसी हो गई कि बाइक खड़ी करने तक की जगह नहीं बची। बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। मकरंदनगर तिराहे और लाखन तिराहे पर भी दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। मकरंदनगर तिराहे के पास कार से गुजर रहे एक राहगीर ने बताया कि वह करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। उनके मुताबिक, इस दौरान न तो कोई ट्रैफिक कर्मी जाम खुलवाने पहुंचा और न ही पुलिसकर्मी दिखाई दिए। पहले निकलने की होड़ में हुई कहासुनी जाम में फंसे वाहन चालकों के बीच पहले निकलने की होड़ भी देखने को मिली। रास्ता बनाने की कोशिश में कई बार लोगों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बन गई। त्योहार पर बाजारों में बढ़ी भीड़ के बावजूद अतिक्रमण हटाने और यातायात नियंत्रित करने की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से शहरवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User