कानपुर में बागेश्वर धाम शिष्यों ने सौंपा ज्ञापन:सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो और फोटो कथित रूप से गलत तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में कानपुर बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्यों ने पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जोन) को ज्ञापन सौंपा। शिष्यों का कहना है कि इस तरह की सामग्री के प्रसार से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। मंडल ने सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की जांच कराने और संबंधित खातों व पेजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिष्यों ने कहा कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी व्यक्ति के नाम से भ्रामक सामग्री प्रसारित करने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वायरल सामग्री की सत्यता की जांच कर विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)