यश राकेश पांडे बने BYVS के प्रदेश अध्यक्ष:भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने सौंपी जिम्मेदारी

Nov 05, 2026 - 17:43
0
यश राकेश पांडे बने BYVS के प्रदेश अध्यक्ष:भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने सौंपी जिम्मेदारी
भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए यश राकेश पांडे को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने 5 नवंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। यह निर्णय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में लिया गया। नियुक्ति पत्र देकर सौंपी जिम्मेदारी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी और संत प्रकाश जी ने यश राकेश पांडे को माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नई जिम्मेदारी मिलने पर यश राकेश पांडे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करना और अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों को इससे जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। पारिवारिक संघर्ष के बीच बनाई पहचान यश राकेश पांडे का परिवार लंबे समय से संघर्ष के दौर से गुजरा है। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, उनके पिता स्वर्गीय राकेश पांडे की 3 जुलाई 2002 को रायबरेली स्थित आवास पर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने कहा कि संगठन न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करता है, लेकिन पीड़ित परिवारों की पीड़ा और न्याय की उम्मीद को आवाज देना भी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष का जवाब प्रतिशोध नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव होना चाहिए। सनातन संस्कृति और विद्यार्थी हितों पर जोर संगठन की ओर से बताया गया कि BYVS सनातन संस्कृति, गौ-सेवा, विद्यार्थी हित और सामाजिक जागरूकता के लिए काम कर रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ यश राकेश पांडे इन गतिविधियों को प्रदेशभर में आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्य सलाहकार एवं मार्गदर्शक संत प्रकाश जी, राष्ट्रीय महामंत्री भानु मिश्रा (हर्ष भैया), राष्ट्रीय संयोजक नर नारायण सिंह, अंशुमान द्विवेदी (राव कोचिंग), सचिन पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User