कार से टक्कर के बाद दुकानदार पर फरसे-रॉड से हमला:तमंचे से फायर की कोशिश का आरोप, ग्रामीणों ने बचाया; घायल कानपुर रेफर
ककवन क्षेत्र में शनिवार सुबह पांडु नदी पुल के पास हमले की वारदात हुई। मोबाइल दुकानदार अंकित तिवारी बाइक से दुकान जा रहे थे। तभी पीछे से आई वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकित बाइक समेत सड़क पर गिरकर तीन-चार फीट दूर जा गिरे। कार से उतरे आधा दर्जन हमलावर आरोप है कि कार से उतरे गांव के ही शनि उर्फ शिवम समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने अंकित को घेर लिया। इसके बाद लोहे की रॉड और फरसे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दुकानदार संभल भी नहीं सके। तमंचे से फायर करने की कोशिश पीड़ित का आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया। अंकित ने तमंचा पकड़ लिया, जिससे आरोपी फायर नहीं कर सका। हमले के दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। पुरानी रंजिश में हमले का आरोप कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा पलिया निवासी अंकित ककवन कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक, गांव निवासी आरोपी से दो-तीन महीने पहले विवाद हुआ था। इसके बाद से वह रंजिश मानता है और कई बार फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में कार से टक्कर मारकर हमला किया गया। सीएचसी से कानपुर रेफर घटना के बाद घायल अंकित को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)