कासगंज में अखबार नहीं, पढ़िए बड़ी खबरें:दीपावली पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजे घर, पटाखे से युवक की मौत
कासगंज शहर में रविवार को दीपावली मनाई गई। शहर के बाजारों और गली-मोहल्लों में सजावट की गई। दुकानें और मकान रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजे नजर आए। शाम होते ही लाइटों से शहर रोशन हो गया। लोगों ने घरों में दीप जलाए और रंगोली बनाई। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। पूरी खबर पढ़ें पटाखे के धमाके से युवक की मौत सोरों कोतवाली क्षेत्र के सिरावली गांव में पटाखा जलाते समय हुए धमाके से 22 वर्षीय प्रवेश कुमार के पेट में स्टील का गिलास घुस गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान-इंजीनियर को सांप ने काटा कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में दरियावगंज के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान इंजीनियर आकाश मिश्रा को सांप ने काट लिया। वह फतेहगढ़ में तैनात हैं। सांप ने उनके दाएं हाथ में काटा। साथी कर्मचारी उन्हें बाइक से सीएचसी पटियाली ले गए। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)