बरेली में दो दिन में दो तमंचेबाज गिरफ्तार:पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा, 315 बोर के तमंचे-कारतूस मिले

Nov 09, 2026 - 17:14
0
बरेली में दो दिन में दो तमंचेबाज गिरफ्तार:पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा, 315 बोर के तमंचे-कारतूस मिले
बरेली के सुभाषनगर इलाके में पुलिस ने दो दिन में अलग-अलग जगहों से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में दोनों के पास से 315 बोर के तमंचे और एक-एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपियों की पहचान नन्नू उर्फ नन्हू और सतेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। गन्ना मिल के खंडहर के पास से पकड़ा गया नन्नू पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर गन्ना मिल के खंडहर के पास दबिश दी गई। यहां से पुरानी चांदमारी निवासी नन्नू उर्फ नन्हू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। महेशपुरा फाटक के पास से सतेन्द्र गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई 8 नवंबर को की गई। पुलिस ने महेशपुरा फाटक से कुछ दूरी पर खेतों की ओर जाने वाले खड़ंजे के रास्ते से सतेन्द्र सिंह को पकड़ा। वह महेशपुरा ठाकुरान का रहने वाला है। उसके पास से भी 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, नन्नू उर्फ नन्हू के खिलाफ आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सतेन्द्र सिंह के खिलाफ कैंट और सुभाषनगर थानों में मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सतेन्द्र ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था। उसके मुताबिक, काफी समय पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे तमंचा दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User