कासगंज में चिकन शॉप का लाइसेंस निलंबित:रोटी पर थूकने का वीडियो सामने आया था; बिरयानी चावल और चिकन ग्रेवी के नमूने जांच को भेजे

Nov 23, 2026 - 21:46
0
कासगंज में चिकन शॉप का लाइसेंस निलंबित:रोटी पर थूकने का वीडियो सामने आया था; बिरयानी चावल और चिकन ग्रेवी के नमूने जांच को भेजे
कासगंज में रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल होने के करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने लखनवी जायका चिकन शॉप के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही बिरयानी के चावल और चिकन की ग्रेवी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह और प्रतिमा त्रिपाठी ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई में कमी समेत कई अनियमितताएं मिलीं। अधिकारियों ने वायरल वीडियो में रोटी बनाते दिख रहे युवक के बारे में जानकारी मांगी। इस पर कारोबारकर्ता ने बताया कि उसे काम से हटा दिया गया है। पानी की जांच और कर्मचारियों का मेडिकल नहीं कराया निरीक्षण में सामने आया कि प्रतिष्ठान में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई थी। कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण भी नहीं हुआ था। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था नहीं मिली। खाद्य सुरक्षा-मानक अधिनियम के शेड्यूल-4 के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लाइसेंस निलंबित करने के साथ प्रतिष्ठान संचालक को कमियां दूर करने के लिए सुधार नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कमियां दूर होने तक प्रतिष्ठान बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User