युवा कांग्रेस संगठन में हुईं नई नियुक्तियां:अलीगढ़ के फहीम प्रदेश महासचिव, हरि विष्णु पाराशर बने प्रदेश सचिव
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम की प्रदेश इकाई में अलीगढ़ के दो युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी की संस्तुति पर फहीम खान को प्रदेश महासचिव और हरि विष्णु पाराशर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश मसीह ने बताया कि फहीम खान अतरौली विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। वह पूर्व में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव और अतरौली विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, हरि विष्णु पाराशर कोल विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। वह कोल विधानसभा अध्यक्ष और जिला सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे आगे बढ़ाते हुए युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे। अलीगढ़ में विधानसभा वार युवाओं को संगठन से जोड़कर युवा कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने और प्रदेश व देश में पार्टी की सरकार स्थापित करने के लक्ष्य के साथ काम करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)