कासगंज में डीएम ने बारिश के बीच शहर का निरीक्षण:जलभराव और निकासी व्यवस्था जांची, एसडीएम-ईओ भी साथ रहे

Sep 26, 2026 - 14:34
0
कासगंज में डीएम ने बारिश के बीच शहर का निरीक्षण:जलभराव और निकासी व्यवस्था जांची, एसडीएम-ईओ भी साथ रहे
कासगंज शहर में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे प्रशासन अलर्ट पर है। शनिवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बारिश के बीच शहर के कई इलाकों का अचानक दौरा किया। उन्होंने छाता लेकर सड़कों पर उतरकर जलभराव और पानी निकासी की व्यवस्था जांची। डीएम प्रणय सिंह ने मुख्य मार्गों और आवासीय क्षेत्रों में नालियों की सफाई, पानी की निकासी और सड़कों पर जमा पानी देखा। इस दौरान उनके साथ एसडीएम एस एन त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नालियों में गंदगी से पानी रुकना नहीं चाहिए। बंद नालियों को तुरंत साफ कराकर पानी का बहाव ठीक किया जाए। डीएम ने सड़कों से पानी हटाने और खराब सड़कों व निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने को कहा। उन्होंने नियमित दौरे कर जलभराव वाले स्थानों की निगरानी करने और सफाई में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User