अनुप्रिया पटेल बोलीं-सपा को खारिज कर चुकी है जनता:2027 में एनडीए को प्रचंड बहुमत, तीसरी बार सरकार बनेगी
प्रयागराज में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2017 और 2022 के चुनावों की तरह जनता इस बार भी एनडीए पर भरोसा जताएगी और गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलेगा। उन्होंने एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने और हैट्रिक लगने की उम्मीद जताई। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाया है। इसी कारण जनता ने बार-बार एनडीए को वोट देकर अपना विश्वास दिखाया है। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव भी इसी विश्वास का परिणाम होगा और एनडीए फिर जनसेवा का अवसर पाएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई टिप्पणी नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वे एनडीए गठबंधन में एक छोटे सहयोगी दल की अध्यक्ष हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी कर रही है और भाजपा ही “बड़े भाई” की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भाजपा का यह आंतरिम मामला है। इस पर अपना दल का कोई हस्तक्षेप, टिप्पणी या राय नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को तय करने में कोई भूमिका नहीं निभाती। राहुल गांधी पर तीखा प्रहार वोट चोरी के आरोपों पर पूछे गए सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए गंभीर मंथन का समय है और पार्टी को अपनी राजनीतिक स्थिति पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी मंचों पर देश की चुनाव प्रक्रिया, संविधान और लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति को विधानसभा से संसद तक पहुंचाने के ऐतिहासिक कदम में कांग्रेस की भागीदारी नहीं है। इसे उन्होंने कांग्रेस के “वैचारिक दिवालियापन” का प्रमाण बताया। चुनावी माहौल गरमाया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधि तेज हो चुकी है। एनडीए की ओर से तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है, जबकि विपक्षी नेता चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश का मतदाता वोट चोरी के आरोपों पर विश्वास नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को पहले भी चुनावों में खारिज किया है और 2027 में भी ऐसा ही होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)