देवरिया में रामलीला महोत्सव:भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का जीवंत मंचन
देवरिया के रुद्रपुर में पौराणिक बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित 68वें रामलीला महोत्सव के चौथे दिन की लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह करेंगे। वह प्रभु श्रीराम के चरणों में दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से मंचन का शुभारंभ करेंगे। दुग्धेश्वर नाथ रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला को लेकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार दस दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का समापन 4 नवंबर को होगा। रामलीला के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरक और लोक-कल्याणकारी प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह एडवोकेट ने बताया कि बाबा दुग्धेश्वर नाथ की कृपा से दशकों पुरानी इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)