लखनऊ में छाए बादल, कई इलाकों में बूंदाबांदी:बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से बदला मौसम

Oct 28, 2026 - 13:55
0
लखनऊ में छाए बादल, कई इलाकों में बूंदाबांदी:बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से बदला मौसम
लखनऊ में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। दोपहर 1 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। गोमतीनगर, सरोजनीनगर और कल्ली पश्चिम समेत कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। इस दौरान धूप और बादलों का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान का असर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल चुका है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद यह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है। वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User