कौशाम्बी में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी:दीवानी न्यायालय परिसर में आपसी सहमति से निपटेंगे लंबित मामले

Nov 07, 2026 - 11:50
0
कौशाम्बी में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी:दीवानी न्यायालय परिसर में आपसी सहमति से निपटेंगे लंबित मामले
कौशाम्बी में लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें विभिन्न मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में लोक अदालत होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं, पारिवारिक वादों, बैंक वसूली, एनआई एक्ट (चेक बाउंस), बिजली से जुड़े मामलों, श्रम और लेबर विवादों तथा जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। चालानी और अन्य शमनीय मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों को आपसी सहमति से जल्दी और सरल तरीके से सुलझाना है। संबंधित पक्ष अपनी सहमति से विवाद का निपटारा करा सकते हैं। इससे लंबी कानूनी प्रक्रिया में लगने वाला समय बच सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित पक्षकारों से 12 दिसंबर को लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निपटारा कराने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User