ललितपुर में 21 नवंबर को सामूहिक विवाह होगा:हर कन्या के विवाह पर 1 लाख रुपए खर्च होंगे
ललितपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 21 नवंबर 2026 को सामूहिक विवाह होगा। जिला प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों से आवेदन मांगे हैं।
हर कन्या के विवाह पर कुल 1 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें 64 हजार रुपए कन्या के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजे जाएंगे, 21 हजार रुपए वर-वधू को गृहस्थी का सामान देने पर और 15 हजार रुपए आयोजन पर खर्च होंगे।
आवेदन के लिए परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। कन्या की उम्र कम से कम 18 साल और वर की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। कन्या ललितपुर जिले की निवासी होनी चाहिए। सभी वर्गों के पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं। विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं पुनर्विवाह के लिए भी आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन के लिए मोबाइल से लिंक आधार कार्ड, उम्र के प्रमाण के लिए मार्कशीट, परिवार रजिस्टर, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कन्या की बैंक पासबुक और पासपोर्ट फोटो की जरूरत होगी। विधवा महिला को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और परित्यक्ता या तलाकशुदा महिला को कोर्ट का प्रमाण पत्र देना होगा।
ऑनलाइन आवेदन पंचायत सहायक या जन सेवा केंद्र (CSC) के जरिए किया जा सकता है। मदद के लिए पंचायत सचिव, ADO (स.क.) या BDO से संपर्क करें।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि वे आसपास के जरूरतमंद परिवारों को योजना की जानकारी दें। उन्होंने प्रधानों, सचिवों और जनप्रतिनिधियों से अपनी पंचायत में पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)