कौशांबी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:युवक की मौके पर मौत; 2 घायल, घुमावदार मोड़ पर हुआ हादसा

Nov 14, 2026 - 13:21
0
कौशांबी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:युवक की मौके पर मौत; 2 घायल, घुमावदार मोड़ पर हुआ हादसा
कौशांबी में सैनी थाना क्षेत्र के कानेमई गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जेपी होटल के पास घुमावदार मोड़ पर भिड़ीं बाइकें जानकारी के मुताबिक, कोरियो गांव निवासी मूलचंद्र रैदास (38) पुत्र स्व. दुजयी बजाज प्लेटिना बाइक से कोरियो से अझुवा जा रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार ज्ञान प्रकाश प्रजापति (25) पुत्र श्याम और भीम (28) पुत्र सदलू अझुवा से टांडा की ओर जा रहे थे। कानेमई गांव के पास जेपी होटल के नजदीक सड़क पर घुमावदार मोड़ है। बताया जा रहा है कि मोड़ पर दोनों बाइक सवार एक-दूसरे को देख नहीं पाए। इसी दौरान दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर में मूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्ञान प्रकाश और भीम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए घायल हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इस्माइलपुर कड़ा भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मृतक मूलचंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भी चलता रहा यातायात दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद भी सड़क पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ और वाहनों का आवागमन जारी रहा। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User