बाल दिवस पर विद्यालय में लगा मेला:पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर बाल मेले का किया उद्घाटन

Nov 14, 2026 - 13:21
0
बाल दिवस पर विद्यालय में लगा मेला:पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर बाल मेले का किया उद्घाटन
जालौन के श्री नटराज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद चाचा नेहरू के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। बाल मेले में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों ने टोकन खरीदकर विभिन्न स्टॉलों से खानपान की वस्तुओं की खरीदारी की। बच्चों ने जूस, चाट, समोसा, शिकंजी, फ्रूट्स, कप केक, कुकीज और पानीपुरी के स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉलों का संचालन करते हुए बिक्री की। इससे उन्हें लेन-देन, प्रबंधन और व्यावहारिक ज्ञान सीखने का अवसर मिला। वहीं कैरम, काउंट गेम सहित विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User