खाद की किल्लत और मवेशियों से नुकसान का मुद्दा उठा:हमीरपुर में किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क की मरम्मत कराने की मांग

Nov 17, 2026 - 15:30
0
खाद की किल्लत और मवेशियों से नुकसान का मुद्दा उठा:हमीरपुर में किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क की मरम्मत कराने की मांग
हमीरपु में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे पर हुई। जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद के नेतृत्व में हुई पंचायत में किसानों ने खाद की कमी, निजी दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाने, छुट्टा मवेशियों से फसलों को नुकसान और क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया। पंचायत के बाद किसानों ने डीएम अशोक कुमार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। खाद के लिए कतारों में लगने को मजबूर किसान किसानों ने बताया कि सरकारी समितियों और खाद बिक्री केंद्रों पर डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। इसके चलते उन्हें लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। जिले की करीब 400 निजी खाद-बीज दुकानों पर भी रेट लिस्ट नहीं लगी है। किसानों ने दुकानों पर मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने की मांग की। छुट्टा मवेशियों से फसलों को नुकसान पंचायत में मौदहा, सरीला और हमीरपुर तहसील के गांवों में छुट्टा और जंगली मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि गांवों में गोशालाओं के माध्यम से इन मवेशियों को रखा जाए, ताकि फसलों को बचाया जा सके। पड़ोरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग किसानों ने हर महीने के तीसरे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस आयोजित कराने की मांग रखी। साथ ही मौदहा तहसील के पड़ोरी गांव में चंद्रावल नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समस्याओं के समाधान का डीएम ने दिया भरोसा डीएम अशोक कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। किसान अपनी समस्याएं बताने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से भी मिल सकते हैं। उन्होंने समस्याओं पर तुरंत ध्यान देकर समाधान कराने का भरोसा दिया। पंचायत में डॉ. भूपेंद्र सिंह भदोरिया, अनिल कुमार द्विवेदी, अरविंद गोस्वामी, सभा सिंह, सुनील त्रिपाठी, चिंताहरण पांडेय, दयाशंकर, अनीशा बानो और ममता समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User