खेलते समय पत्थर की छत्ती गिरने से बच्चे की मौत:ललितपुर के गदयाना गांव में हुआ हादसा, दबने से गई जान
ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के गदयाना गांव के भार्गवयाना मोहल्ले में रविवार शाम पत्थर की छत्ती गिरने से ढाई साल के माधव की मौत हो गई। वह घर के सामने बच्चों के साथ खेल रहा था।
पत्थर के नीचे दबने से माधव गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पत्थर के नीचे से निकाला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह रहा था।
परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। माधव मनोहर पाल का बेटा था। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। त्योहार के मौके पर मोहल्ले में भी लोग घटना को लेकर दुखी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)