अखिलेश बोले-हमारी सरकार आई तो राशन में तेल भी देंगे:गरीब को भाजपाइयों की बेंत नहीं खानी पड़ेगी; डिप्टी CM का तंज- सपाई घबराए
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा- कुछ महीनों बाद पीडीए सरकार बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे। इससे गरीब को भाजपा के लोगों से बेंत खाने और बेइज्जती सहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, अयोध्या में दीपोत्सव के बाद कुछ महिलाओं और बच्चों को बेंत से मारने का वीडियो सामने आया था। दावा किया गया कि लोग दीयों से तेल बोतल में भर रहे थे। आरोप है कि भाजपा के लोगों ने उनके बाद गलत व्यवहार किया और डांटकर भगा दिया। इधर, उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने 12 दिसंबर को अखिलेश के अयोध्या दौरे पर तंज कसा। कहा- सपा के लोग सनातन संस्कृति की बढ़ती हुई ताकत से घबराए हुए हैं। अगर वे अयोध्या जाते हैं, तो श्रीराम से माफी भी मांगें। सपा की रिजीम में जिस ढंग से अयोध्या धाम में निहत्थे कारसेवकों का जो खून बहा था, उसके लिए उन्हें सनातन संस्कृति से भी माफी मांगनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)