अंकित की पत्नी बोलीं-इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी:शामली में 2 महीने से जांच की जानकारी नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ मिलने में देरी से आहत उनकी पत्नी सीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी उजड़ गई है। दो महीने से जांच की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। साथ ही कहा कि वह आखिरी सांस तक केस को दबने नहीं देंगी। वीडियो जारी कर जताई नाराजगी सीमा ने वीडियो में कहा कि पति की हत्या के बाद उनका सब कुछ खत्म हो गया है। उन्हें जांच की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। इनामी शूटर के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो उधर, हत्याकांड में एक लाख रुपए का इनामी शूटर करनाल का रहने वाला सत्यम कादियान पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके नाम से संचालित सोशल मीडिया ID पर जन्मदिन मनाने का वीडियो साझा किया गया है। इससे पहले भी इस ID पर फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं। हालांकि, इस ID को कौन संचालित कर रहा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिम से निकलते समय चार शूटरों ने मारी थी गोली 26 अगस्त को आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से निकलते समय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर मोहित और सुमित मारे गए थे, जबकि हत्याकांड में शामिल रोहित उर्फ लाडला जेल में है। सत्यम कादियान, आर्यन और मुख्य साजिशकर्ता राहुल उर्फ भोलू पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस टीमें कर रहीं दबिश SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सत्यम के नाम से सोशल मीडिया ID पर साझा की जा रही पोस्ट की भी जांच कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)