रामपुर में 14 लाख के भुगतान पर होटल में बवाल:5 घंटे तक अंदर फंसे रहे दूल्हा-दुल्हन और मेहमान, कुछ की फ्लाइट कैंसिल

Nov 26, 2026 - 12:12
0
रामपुर में 14 लाख के भुगतान पर होटल में बवाल:5 घंटे तक अंदर फंसे रहे दूल्हा-दुल्हन और मेहमान, कुछ की फ्लाइट कैंसिल
रामपुर होटल में शादी समारोह के बाद भुगतान को लेकर होटल मैनेजमेंट और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे होटल मैनेजमेंट ने दोनों गेटों पर ताला लगा दिया। इसके चलते दूल्हा-दुल्हन समेत शादी में शामिल मेहमान करीब पांच घंटे तक होटल के अंदर ही फंसे रहे। इस दौरान कुछ मेहमानों की फ्लाइट कैंसिल हुई,लड़की पक्ष ने पुलिस के बुला ली,करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षो में समझौता हुआ। पूरा भुगतान 14 लाख जमा होने पर दूल्हा-दुल्हन की विदाई हो सकी। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि होटल में शादी समारोह के लिए 14 लाख रुपये में बुकिंग तय हुई थी। उनका कहना था कि वे पूरा पैसा देने के लिए तैयार थे और भुगतान से इनकार नहीं कर रहे थे, लेकिन मेहमानों के सामने जिस तरह से होटल के गेट बंद किए गए, वह गलत था। यह उनकी प्रतिष्ठा का सवाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि डिनर की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद एक सब इंस्पेक्टर मनीष समेत छह पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और करीब एक घंटे तक बातचीत कराई। दूल्हा-दुल्हन समेत सभी मेहमानों को विदा इसके बाद तय हुआ कि लड़की पक्ष पूरा बकाया भुगतान जमा करेगा और होटल प्रबंधन दूल्हा-दुल्हन समेत सभी मेहमानों को विदा करेगा। वहीं होटल मैनेजमेंट के दीपक ने बताया कि कंपनी का नियम है कि समारोह के लिए जो भुगतान तय हुआ है, उसे पूरा जमा करना होता है। भुगतान जमा हो चुका है और अब मेहमानों को विदा किया जा रहा है। डिनर की व्यवस्था में कमी के आरोप पर उन्होंने कहा कि मेहमानों के पहुंचने के समय में अंतर था। उनके मेहमान देर से पहुंचे थे, इसलिए व्यवस्था को लेकर शिकायत हुई। पूरा भुगतान जमा होने के बाद ही होटल के गेट खोले गए हालांकि लड़की पक्ष का कहना था कि मेहमानों के आने में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि समय पर व्यवस्था न की जाए। पूरा भुगतान जमा होने के बाद ही होटल के गेट खोले गए और विदाई हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User