कोंच तहसील में महिला से मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर:मुकदमे की तारीख पर आई थी, वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पर FIR

Sep 26, 2026 - 00:06
0
कोंच तहसील में महिला से मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर:मुकदमे की तारीख पर आई थी, वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पर FIR
जालौन के कोंच तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुकदमे की तारीख पर पहुंची महिला के साथ मारपीट हो गई। महिला ने दबंग अनूप सोनकिया पर उसे जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला के हाथ में चोट आई है। फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो शुक्रवार रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मुकदमे को लेकर हुआ विवाद कोंच कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर निवासी बंदना शुक्ला पत्नी स्व. सुजीत शुक्ला, हाल निवासी किदवई नगर कानपुर, शुक्रवार दोपहर कोंच तहसील परिसर पहुंची थीं। महिला के मुताबिक, वहां मुकदमे को लेकर अनूप सोनकिया से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अनूप ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जमीन पर गिराकर पीटा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग मारपीट के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर तहसील परिसर में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने और शोर बढ़ने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया मामला घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला के साथ मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील परिसर में हुई घटना चर्चा में आ गई। सार्वजनिक परिसर में महिला से मारपीट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, मेडिकल कराया पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अनूप सोनकिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बढ़ेंगी धाराएं सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में चोट की पुष्टि होने पर उसके आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। वायरल वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट की जांच पुलिस वायरल वीडियो, पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User