'करौली सरकार' को महामंडलेश्वर से क्यों हटाया:नाराजगी की वजह झाड़-फूंक या कुछ और; देश के 50 बाबाओं पर कार्रवाई तय
कानपुर के करौली सरकार को श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) ने महामंडलेश्वर पद से हटा दिया। अखाड़े की तरफ से कहा गया कि वो 'ओम शिव बैलेंस' बोलकर और झाड़-फूंक के सहारे बीमारियों, पारिवारिक चिंताओं के इलाज का दावा कर रहे थे। इसे अखाड़े ने पाखंड और अखाड़ा परंपरा के खिलाफ माना। अखाड़े की तरफ से संकेत है कि देशभर के 13 अखाड़ों से जुड़े 50 संतों को लेकर भी बड़े फैसले हो सकते हैं। इनमें कुछ महामंडलेश्वर भी शामिल हैं। इनकी गतिविधियों को अखाड़ा संदिग्ध मान रहा है। करौली सरकार पर हुई कार्रवाई के बाद सवाल उठे कि उन्हें किस आधार पर महामंडलेश्वर बनाया? 8 महीने के अंदर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें पद से हटा दिया? आज की संडे बिग स्टोरी में पूरे घटनाक्रम में पर्दे के पीछे की कहानी पढ़िए… इस कहानी की शुरुआत 31 मार्च, 2026 को हरिद्वार से होती है। जब श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करौली सरकार का पट्टाभिषेक किया और महामंडलेश्वर बनाया था। उस समारोह में अखाड़े के मुखिया महंत भगतराम, सचिव महंत जगतार मुनि और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी भी मौजूद थे। उस वक्त पदाधिकारियों ने कहा था कि करौली सरकार योग, मंत्र दीक्षा, ध्यान और साधना से जुड़े हैं। सनातन परंपरा का प्रचार करते हैं। महंत भगतराम ने उन्हें योग, दीक्षा और ध्यान-साधना का संवाहक बताया था। 8 महीने बाद 24 नवंबर को प्रयागराज में अखाड़े के सचिव जगतार मुनि ने उन्हें निष्कासित कर दिया। ऐसा अचानक क्यों हुआ? जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर ने अखाड़े के पदाधिकारियों से बात की। सामने आया कि अखाड़े के सभी महामंडलेश्वर को अनुशासन में रहना होता है, संबंधित अखाड़े के अध्यक्ष के आदेशों को मानना होता है। लेकिन, करौली सरकार के मामले में ठीक उलटा हुआ। पद लेने के बाद वह अखाड़े के अध्यक्ष के निर्देशों को नजरअंदाज करते चले गए। ताजा उदाहरण हरिद्वार में दांडी यात्रा से मिलता है। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण नहीं चाहता था कि यह यात्रा निकाली जाए। यह संदेश करौली सरकार को भेजा भी गया, लेकिन उन्होंने अनुशासन नहीं माना। अखाड़े की बात को दरकिनार करते हुए 30 अक्टूबर, 2026 को यात्रा निकाली। अखाड़े की इजाजत के बिना हरिद्वार में दांडी यात्रा निकालने के बाद 24 नवंबर, 2026 को उन्हें निष्कासित कर दिया गया। उन्हें हटाने से पहले प्रयागराज में अखाड़े के सचिव जगतार मुनि ने बैठक की। कहा- करौली सरकार झाड़-फूंक करते हैं। ऐसा अखाड़ा परंपरा में नहीं होता है। साथ ही, वो अखाड़े के पंचों की अनदेखी करते हैं। एक तरफ अखाड़े से करौली सरकार को हटाया जा रहा था। दूसरी तरफ उन्होंने कहा- अखाड़े में शामिल होने के बाद मुझे मालूम हुआ कि वहां पर तानाशाही का माहौल है। मैंने सुझाव दिया कि पंजाब के लोगों को अखाड़े में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए, लेकिन उन्हें सम्मान नहीं दिया गया। वहां आपसी खींचतान है। अखाड़े की संपत्तियों का पदाधिकारी खुद के फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अखाड़े के पदाधिकारियों की आपस में मुकदमेबाजी चल रही है। ये सब मैं नहीं देख सका, इसलिए अखाड़े से अलग हो गया। 13 अखाड़ों के 50 संतों पर हो सकती है कार्रवाई सवाल उठता है कि क्या सिर्फ करौली सरकार को हटाने के बाद अखाड़े थम जाएंगे या कुछ और महामंडलेश्वर भी इस जद में आ सकते हैं? इसका जवाब अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज देते हैं। वह कहते हैं- देशभर के 13 अखाड़ों से जुड़े करीब 50 संत हैं। जिनमें कुछ महामंडलेश्वर भी शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र के स्वामी को भी महामंडलेश्वर पद से हटाया करौली सरकार को हटाने से पहले इसी महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के स्वामी इंद्रदेव महाराज को भी महामंडलेश्वर पद से हटाया गया था। जलगांव जिले के कथावाचक इंद्रदेव पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी रविंद्र पुरी ने उन्हें पद से हटाया था। यूपी में कई बाबा, जो झाड़-फूंक से ठीक करने का दावा करते हैं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो झाड़-फूंक या चमत्कारी उपाय से लोगों को ठीक करने का दावा करते हैं। आश्रम चलाते हैं और दरबार लगाते हैं- अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- जो अखाड़े से नहीं जुड़े, उन्हें हम नहीं रोकते यूपी के विभिन्न हिस्सों में झाड़-फूंक से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले बाबाओं पर कार्रवाई को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने स्थिति स्पष्ट की। उनके अनुसार, जो लोग अखाड़ों से जुड़े हैं और झाड़-फूंक के जरिए लोगों को ठीक करने का दावा करते हैं, उनके खिलाफ अखाड़े स्वयं कार्रवाई करते हैं। लेकिन जो लोग किसी अखाड़े से जुड़े नहीं हैं, उन पर अखाड़ा सीधे कार्रवाई नहीं कर सकता। अखाड़ों ने पहले भी पदाधिकारियों पर कार्रवाई कीं अब एक टेंपो ड्राइवर के करौली सरकार बनने की कहानी करौली सरकार का असली नाम संतोष सिंह भदौरिया है। उनका जन्म उन्नाव के पवई गांव में हुआ और बचपन साधारण और गरीबी भरे माहौल में बीता। संतोष का सपना अमीर बनने का था। किसी ने बताया कि शादी के बाद स्थिति बदल सकती है। इस पर उन्होंने रेल बाजार की एक लड़की से शादी की, लेकिन आर्थिक हालात नहीं बदले। उन्हें लगा कि इसके लिए पत्नी जिम्मेदार है। इसलिए तीन साल के भीतर ही उन्होंने पत्नी को छोड़ दिया। बाद में ममता तिवारी नाम की दूसरी महिला से शादी की। ममता का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत था और कई जगहों पर जमीनें थीं। ममता के परिवार के लोगों ने संतोष को एक टेंपो खरीदकर दिया। वे टेंपो चलाते रहे, लेकिन स्थिति में खास बदलाव नहीं आया। इसी दौरान संतोष और ममता के लव और कुश नाम के 2 बेटे हुए। आर्थिक स्थिति नहीं बदलने पर संतोष ने राजनीति में हाथ आजमाने का फैसला किया और शिवसेना से जुड़े। यूपी में शिवसेना का खास प्रभाव नहीं दिखने के बाद वो किसान यूनियन में शामिल हुए। जहां भी प्रदर्शन होते, वहां पहुंचते रहे। लेकिन, वहां भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद संतोष ने सब कुछ छोड़कर प्रॉपर्टी डीलिंग शुरू की। उन्होंने विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त की, जिसके चलते कई विवाद भी हुए। 4 अगस्त, 1992 को कानपुर के फजलगंज में अयोध्या प्रसाद की गोली मारकर हत्या के मामले में संतोष को आरोपी बनाकर जेल भेजा गया। 1993 में जमानत मिलने के बाद उन्हें लगा कि प्रॉपर्टी डीलर बनकर अमीर नहीं हुआ जा सकता। यहीं से उन्होंने बाबा बनने का रास्ता चुना। केरलम से थेरेपी सीखकर कानपुर में आश्रम खोला संतोष उत्तर प्रदेश से केरलम चले गए और वहां कई तरह की थेरेपी सीखीं। कानपुर लौटकर उन्होंने सिविल लाइंस इलाके में क्लिनिक खोला और अलग-अलग तरह से इलाज करने लगे। धीरे-धीरे चर्चा बढ़ी और 2012 में उन्होंने 'लव और कुश' नाम से आश्रम शुरू किया। आश्रम के आसपास की जमीनें खरीदते-खरीदते यह परिसर 14 एकड़ में फैल गया। यहां वे अदृश्य शक्तियों से बात करने और मंत्र फूंककर ठीक करने का दावा करने लगे। यहां आने वालों को समस्या और बीमारी के अनुसार पर्ची कटवानी होती थी। वह अक्सर अनुयायियों से कहते हैं- यूट्यूब के जरिए संतोष भदौरिया 'करौली सरकार' के रूप में पहचान बनाने में कामयाब हो गए। 22 फरवरी, 2023 को नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी परिवार के साथ दरबार में पहुंचे और 2,600 रुपए की पर्ची कटवाई। दावा है कि बाबा ने फूंक मारी और असर के बारे में पूछा, जिस पर सिद्धार्थ ने असर नहीं होने की बात कही। दोबारा फूंक मारने के बाद भी असर नहीं होने की बात कहने पर करौली सरकार के इशारे पर सेवादारों ने सिद्धार्थ को कमरे में ले जाकर पीटा। मामले में केस दर्ज हुआ। बाद में सेवादारों की गलती मानी गई और करौली सरकार पर आंच नहीं आई, जबकि दरबार जारी रहा। अब करौली सरकार आश्रम की 2 तस्वीरें देखिए-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)