हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज:बलिया का मामला, हाईकोर्ट ने कहा लापरवाह विवेचक पर एसपी कार्रवाई करें

Nov 28, 2026 - 23:28
0
हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज:बलिया का मामला, हाईकोर्ट ने कहा लापरवाह विवेचक पर एसपी कार्रवाई करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में आरोपी प्रिंस कुमार सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने यह आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया आवेदक मुख्य आरोपी प्रतीत होता है। क्या है मामला जानिये प्राथमिकी के अनुसार प्रिंस और अन्य आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया तथा प्रिंस ने मृतक के पेट में चाकू से वार किए। बचाव पक्ष की दलील थी कि सूचनाकर्ता घटना के बाद मौके पर पहुंचा था और चश्मदीद शाहिद उर्फ मोहन ने चाकू मारने की बात नहीं कही, केवल सामान्य भूमिका बताई। यह भी कहा गया कि दो सह-आरोपियों राघवेंद्र और राजेश को जमानत मिल चुकी है, आवेदक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह अक्टूबर 2025 से जेल में है। सूचनाकर्ता के अधिवक्ता इकबाल अंसारी व राज्य सरकार के अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने पाया कि चश्मदीद मिथिलेश सिंह ने आवेदक पर चाकू मारने का स्पष्ट आरोप लगाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बयान की पुष्टि होती है। दूसरे गवाह ने भी आवेदक का नाम लिया है। सीसीटीव का मामला केस डायरी में नहीं कोर्ट ने यह भी माना कि विवेचक ने घटना की सीसीटीवी फुटेज का विवरण केस डायरी में दर्ज नहीं किया और जांच में लापरवाही बरती, लेकिन केवल इस आधार पर या एक साल से अधिक की जेल अवधि के आधार पर आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती। इससे पहले कोर्ट के 22 अक्टूबर के आदेश के अनुपालन में बलिया के एसपी डॉ. इराज राजा ने व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल किया। इसके अनुसार प्रारंभिक जांच में विवेचक लापरवाही का दोषी पाया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि भविष्य में विवेचक पूरी तत्परता से जांच करेंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आदेश की टिप्पणियां केवल जमानत अर्जी के निस्तारण तक सीमित हैं और मुकदमे के गुण-दोष पर इनका कोई असर नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User