दो युवकों ने कार चालक को उलझाकर आईफोन 16 चुराया:गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में घटना, पीड़ित की शिकायत FIR

Nov 28, 2026 - 23:28
0
दो युवकों ने कार चालक को उलझाकर आईफोन 16 चुराया:गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में घटना, पीड़ित की शिकायत FIR
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में दो युवकों ने ट्रैफिक में फंसे कार चालक को बातों में उलझाकर आईफोन 16 चुरा लिया। घटना 27 नवंबर को पिंक बूथ के पास हाईवे के टी-पॉइंट पर हुई। आसपास के CCTV कैमरों में घटना कैद हो गई। कार चालक वसीम साजिद टी-पॉइंट पर ट्रैफिक में फंसे थे। इसी दौरान दोनों युवक उनकी कार के पास पहुंचे और अलग-अलग तरफ खड़े होकर शीशे पर हाथ मारने लगे। ड्राइवर साइड खड़े युवक ने चालक पर उसे चोट मारने का आरोप लगाया और बहस शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे युवक ने नीचे खुले कार के शीशे से हाथ डालकर अंदर रखा आईफोन 16 चुरा लिया। चालक कुछ समझ पाते, उससे पहले दोनों वहां से चले गए। घटना के बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी। विजयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों ने कार चालक को दोनों तरफ से घेर लिया था। एक युवक गाड़ी चलाने को लेकर उससे बहस करने लगा, जबकि दूसरे ने मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी है। आरोपियों की पहचान के लिए अन्य कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User