लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव की प्रस्तावित तिथि 17 दिसंबर:एल्डर्स कमेटी ने पूरी की तैयारी, 3 और 4 को नामांकन पत्र जमा होंगे
लॉयर्स एसोसिएशन के वार्षि चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव को लेकर लॉयर्स एसोसिएशन हाल में शनिवार को एल्डर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मतदान की प्रस्तावित तिथि 17 दिसंबर तय की गई। एल्डर्स कमेटी ने बताया कि 2 दिसंबर को नामांकन फार्मों की बिक्री होगी, 3 और 4 दिसंबर को दोपहर 12 से 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची लॉयर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव कराए जाने की मांग चल रही थी। शनिवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन देवनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी राम प्रताप सिंह चौहान, राजेश यादव, सदस्य प्रबल प्रताप सिंह यादव, मोहम्मद अली शामिल रहे। बैठक में वार्षिक चुनाव की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। चेयरमैन देवनाथ शुक्ला ने बताया कि 24 नवंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सदस्य 25 और 26 नवंबर को मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, 30 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर एक दिसंबर को सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 2 दिसंबर को नामांकन फार्मों की बिक्री लॉयर्स एसोसिएशन हॉल में की जाएगी। 7 दिसंबर को वापस होगा नामांकन पत्र 3 और 4 दिसंबर को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 5 दिसंबर को एल्डर्स कमेटी नामांकन पत्रों की जांच करेगी। सात दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। इसके बाद 17 दिसंबर को मतदान की तिथि प्रस्तावित की गई। डीएवी कॉलेज में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए जल्द ही कमेटी के सदस्य पुलिस कमिश्नर ने मुलाकात करेंगे। चेयरमैन ने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद 18 दिसंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। एल्डर्स कमेटी ने सभी प्रत्याशियों होर्डिंग, बैनर, पोस्टर कचहरी परिसर में न लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)