2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की बैठक:शामली में चंद्रशेखर और असदुद्दीन के समर्थन को मजबूत करने की अपील

Nov 25, 2026 - 07:44
0
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की बैठक:शामली में चंद्रशेखर और असदुद्दीन के समर्थन को मजबूत करने की अपील
शामली के खेल मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया और एकजुटता का आह्वान किया। भाजपा, सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने जनता को ठगने का काम किया है और लोग उनकी नीतियों से त्रस्त हैं। मौलाना अब्दुल मजीद, आतिफ खान और शाहनवाज राणा ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोला चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के समर्थन की अपील मुख्य अतिथि मौसम राव ने लोगों से चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में राव इकराम, अफजाल, अनवर और अनीस अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User