LIC एजेंट को रौंदने वाली बोली-गड्‌ढों के कारण हुआ एक्सीडेंट:हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर, इटली से MBA किया था

Nov 11, 2026 - 14:01
0
LIC एजेंट को रौंदने वाली बोली-गड्‌ढों के कारण हुआ एक्सीडेंट:हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर, इटली से MBA किया था
कल्याणपुर में एलआईसी एजेंट को थार से रौंदने वाली युवती गीत सचान घटना के तीन दिन बाद बुधवार को सामने आयीं। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार की वजह से नहीं बल्कि सड़क पर मौजूद गड्‌ढों की वजह से हादसा हुआ। इटली से MBA करने के बाद नोएडा की एक कंपनी में जॉब कर रहीं गीत ने बताया कि उस दिन मैं अपनी छोटी बहन के साथ दीपावली की शॉपिंग करने गई थी। सड़क पर गड्‌ढे थे, स्ट्रीट लाइट भी नहीं थी बुधवार को गीत अपनी मां निशा सचान और बुआ ममता सचान, अधिवक्ता अनंत शर्मा के साथ मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने शनिवार रात हुए हादसे की पूरी जानकारी साझा करते हुए बताया कि हम लोग शॉपिंग कर वापस आ रहे थे, मैं उस रास्ते से कभी नहीं जाती, क्योंकि उस रास्ते पर बहुत गड्‌ढे हैं। ट्राफिक होने की वजह से मैं यू-टर्न ले रही थी, उस जगह पर काफी बड़ा गड्‌ढा था, स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। मैं लेफ्ट से गाड़ी निकाल रही थी और अंकल भी उसी साइड से मेरी गाड़ी से चिपक कर अपनी स्कूटी निकालने का प्रयास कर रहे थे। मैने अंकल को बचाने के लिए गाड़ी राइट साइड मोड़ दी, जैसे ही राइट साइड गाड़ी मोड़ी तो अचानक से दो लेडीज सामने आ गईं। हड़बड़ाहट में उनको बचाने में मैने दोबारा घबराहट में गाड़ी लेफ्ट साइड मोड़ दी। मुझसे घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और अंकल मेरी THAR की चपेट में आ गए। एल्कोहल लेकर गाड़ी चलाने के सवाल पर गीत ने कहा कि मैं अपनी 6 साल छोटी बहन के साथ शॉपिंग करने गई थीं, मैंने शराब नहीं पी हुई थी। हम लोग प्लानिंग करते हुए घर जा रहे थे, कि घर चलकर हमे डेकोरेशन करना है। हमने ये सोचा भी नहीं था, मैं घटना के बाद मौके से भागी नहीं थी, 10 से 15 मिनट तक मैं मौके पर मौजूद रही। लोगों से एंबुलेंस बुलाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने भी नहीं सुना। सब लोग सिर्फ मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे हुए थे। लोग मेरे और बहन के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए तो मैं वहां से भाग निकली। वहां से निकलने के बाद सबसे पहले मैं अस्पताल पहुंची। अस्पताल वालों से मैने पूछा कि क्या हमें एंबुलेंस मिल सकती है, लेकिन वहां कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद हमने पूरी घटना अपने घरवालों को दी। गीत सचान ने कहा कि मेरा कोई इंटेशन नहीं था, मैं कानपुर में तो रहती भी नहीं हूं, मेरा फेस्टिवल पर ही कानपुर आना जाना होता है। अब जानिए क्या था पूरा प्रकरण… पनकी के स्वराज नगर निवासी एलआईसी एजेंट संतोष सिंह चौहान शनिवार शाम साड़ी के शोरूम से लौट रहे थे। तभी तेजर फ्तार थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और 50 मीटर घसीटते हुए दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी थी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई थी, मृतक के बेटे राहुल ने आरोप लगाया था कि युवती ने जानबूझकर पिता को टक्कर मारी और बैक कर दोबारा रौंद दिया। बेटे की तहरीर पर पनकी बी ब्लॉक निवासी गीत सचान पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पनकी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में गीत को अरेस्ट किया। अधिवक्ता अनंत शार्म ने दलील दी कि गैर इरादतन हत्या और दुर्घटना की धाराएं एक साथ नही लग सकती। कोर्ट ने रिमांड खारिज कर युवती को गवाहों को न धमकाने और विवेचना में सहयोग करने की शर्त में रिहा कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User