लुधियाना में पत्नी का बॉयफ्रेंड बोला- रंगेहाथ पकड़कर दिखा:पति ने घर में अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा, खुद जहर खाया, पत्नी का गला रेता
लुधियाना में एक युवक का अपने दोस्त की पत्नी के साथ अफेयर हुआ और दोनों आपस में शारीरिक संबंध बनाने लग गए। पति को पत्नी पर शक हुआ तो उसने दोनों को रोकने की कोशिश की। युवक ने दोस्त से कहा कि तुझे गलत शक है, ऐसा कुछ नहीं है। दोस्त का शक दूर नहीं हुआ तो युवक ने उसे कह दिया कि अगर तुझे ऐसा लगता है तो रंगे हाथ पकड़कर दिखा। पति ने ट्रैप लगाया और रात के 1 बजे पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया। पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड को पीटा। अगले दिन पति ने पहले खुद जहर निगला, फिर पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। इसी दौरान चाकू से पति के गले में भी कट लग गया। युवक को उल्टियां हुई और जहर निकल गया। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पटि्टयां कर दोनों को भेज दिया। परिजन दोनों को लेकर हरदोई (उत्तर प्रदेश) चले गए। अब वहीं दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, युवती के गले में 3 सेंटीमीटर गहरा और 20 सेंटीमीटर लंबा कट लगा। उसके गले की 2 खून वाली नसें भी कटी हैं। वहीं, लड़के पर 4 से 5 सेंटीमीटर मामूली सा कट लगा है। उधर, पत्नी का बॉयफ्रेंड भी लुधियाना से फरार है। हालांकि, युवक और उसकी पत्नी की तरफ से अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पत्नी के अफेयर और पकड़े जाने की कहानी सिलसिलेवार जानिए खुद को और पत्नी को खत्म करने की बनाई योजना पुलिस को नहीं दी शिकायत थाना साहनेवाल के SHO गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है। किसी अस्पताल की तरफ से भी रोका नहीं आया है। शिकायत आने के बाद ही पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई कर सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)