लखनऊ मेट्रो ने मनाया बाल दिवस:हज़रत गंज स्टेशन पर सजा मंच , बच्चों ने सुनाई कहानियाँ
लखनऊ बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर बच्चों के लिए कहानी-कथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने रोचक कहानियां सुनीं और अपनी कल्पनाओं की दुनिया में रंग भरे। कहानियों के जरिए बच्चों को मनोरंजन के साथ रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का मौका भी मिला। अपूर्वा शाह के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कहानी-कथन के दौरान कभी रोमांचक तो कभी कल्पनाओं से भरी कहानियों ने बच्चों को बांधे रखा। बच्चों की सक्रिय भागीदारी से मेट्रो स्टेशन का माहौल भी खुशनुमा और जीवंत हो गया। इस मौके पर UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों के साथ ऐसे रचनात्मक अवसर साझा करना बेहद सुखद अनुभव है। कहानी-कथन बच्चों को कल्पना करने, अपनी बात कहने और अभिव्यक्ति के नए अवसर प्रदान करता है। सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो कॉरपोरेशन का प्रयास सिर्फ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रा के अनुभव को रचनात्मकता, संवेदनशीलता और नए अनुभवों से जोड़ना भी उसकी प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)