ललितपुर के दो सीओ का तबादला:अजय कुमार झांसी और राजेश कुमार श्रीवास्तव सुल्तानपुर भेजे गए

Nov 22, 2026 - 19:17
0
ललितपुर के दो सीओ का तबादला:अजय कुमार झांसी और राजेश कुमार श्रीवास्तव सुल्तानपुर भेजे गए
ललितपुर जिले में रविवार शाम दो पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए। शासन ने यह आदेश उनके तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर जारी किया। यह फेरबदल विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है। सदर तहसील में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार को झांसी भेजा गया है। वे 28 जनवरी 2024 को ललितपुर आए थे। जिले में उनका कार्यकाल दो साल, 9 महीने और 24 दिन रहा। पाली तहसील में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव का तबादला सुल्तानपुर किया गया है। वे 11 अक्टूबर 2023 को जिले में आए थे। वे मड़ावरा और सदर तहसील में तैनात रहे। फिलहाल वे यातायात पुलिस उपाधीक्षक के साथ पाली तहसील के पुलिस उपाधीक्षक का काम भी संभाल रहे हैं। इनपुट के मुताबिक, जिले में उनका कार्यकाल तीन साल और 42 दिन बताया गया है। उन्नाव में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार मौर्य और मुरादाबाद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार V का तबादला ललितपुर किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User