सुल्तानपुर में कपड़े के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:5 लाख रुपए का कपड़ा और फर्नीचर जला, कोई हताहत नहीं
सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम में रखा कपड़ा और फर्नीचर जल गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, घटना में चार से पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गोदाम से निकलने लगा घना धुआं गोदाम सुल्तानपुर रोड पर लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित पटेल चौक से करीब 200 मीटर दूर है। निरालानगर, कादीपुर के रहने वाले अरविंद कुमार बरनवाल यहां 'विश्वनाथ क्लॉथ हाउस' नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनके पिता का नाम विश्वनाथ बरनवाल है। दुकान के गोदाम वाले कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। कमरे से घना धुआं निकलने पर आसपास के लोगों और दुकान संचालक को आग लगने की जानकारी हुई। आसपास की दुकानों तक नहीं फैली आग लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली। अरविंद बरनवाल ने बताया कि गोदाम का सारा फर्नीचर और बड़ी मात्रा में कपड़े जल गए। शुरुआती आकलन में नुकसान चार से पांच लाख रुपए बताया गया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)