ललितपुर की चार तहसीलों के SDM बदले:मदनमोहन गुप्ता सदर तहसील भेजे गए, जिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से तबादले

Nov 15, 2026 - 15:39
0
ललितपुर की चार तहसीलों के SDM बदले:मदनमोहन गुप्ता सदर तहसील भेजे गए, जिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से तबादले
ललितपुर जिले में रविवार को चार तहसीलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र बदले गए। जिलाधिकारी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, मड़ावरा के SDM मदन मोहन गुप्ता को ललितपुर सदर भेजा गया है। देखें, 3 तस्वीरें… तालबेहट के SDM अभिजीत सिंह को मड़ावरा, पाली के SDM घनश्याम भारतीय को तालबेहट और ललितपुर सदर के SDM हेमन्त पटेल को पाली भेजा गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, शासकीय कार्यहित में यह फेरबदल किया गया है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती वाली जगह पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की कॉपी सभी SDM, तहसीलदार, प्रभारी अधिकारी नजारत, वेतन कलेक्ट्रेट, जिलाधिकारी के विशेष कार्याधिकारी और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User