रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता:अलीगढ़ से मां-बहन और भाई के साथ पहुंचे मिलने, बहन ने साझा की पोस्ट

Nov 15, 2026 - 15:39
0
रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता:अलीगढ़ से मां-बहन और भाई के साथ पहुंचे मिलने, बहन ने साझा की पोस्ट
अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन रही है। अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे रिंकू सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विवाह समारोह का निमंत्रण दिया है। रिंकू अपनी मां, बहन और भाई के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण पत्र सौंपते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रमाडा में होनी है। अलीगढ़ से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचे रिंकू रिंकू सिंह की यह उपलब्धि अलीगढ़ के लिए भी खास मायने रखती है। कभी सीमित संसाधनों के बीच क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले रिंकू ने अपनी मेहनत, संघर्ष और शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर उन्होंने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और देशभर में उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। सांसद प्रिया सरोज के साथ जुड़ा है रिश्ता रिंकू सिंह की होने वाली जीवनसंगिनी प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने संसद में अपनी जगह बनाई। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं और सांसद रह चुके हैं। जून 2025 में हुई थी सगाई दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं। अब 4 दिसंबर को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी को लेकर दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने के साथ ही रिंकू सिंह की शादी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अलीगढ़ के लोगों के लिए भी यह खास मौका है कि उनके शहर का बेटा अपनी जिंदगी के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित कर रहा है। पीएम को निमंत्रण देने संबंधी पोस्ट खुद रिंकू की बहन ने अपने एकाउंट से साझा की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User