मैनपुरी के व्याख्याता जसवंत सिंह को पीएचडी मिली:सौर ऊर्जा तकनीक पर किया शोध; 29 से अधिक शोध पत्र और दो से अधिक पेटेंट उनके नाम
मैनपुरी के भोगांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा के विद्युत अभियंत्रण विभाग में कार्यरत व्याख्याता जसवंत सिंह को पीएचडी की उपाधि मिली है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के विद्युत अभियंत्रण संकाय ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। उन्होंने 31 अक्टूबर 2026 को अपनी शोध की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। शनिवार को पॉलिटेक्निक पहुंचने पर शिक्षकों और सहकर्मियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सौर ऊर्जा तकनीक पर किया शोध जसवंत सिंह ने सौर ऊर्जा तकनीक के क्षेत्र में शोध किया। उनके शोध का विषय ‘ग्रिड इंटीग्रेटेड सोलर पीवी सिस्टम के प्रदर्शन में सुधार के लिए नियंत्रण तकनीक का अध्ययन’ था। उनका शोध सौर ऊर्जा प्रणाली की कार्यक्षमता और नियंत्रण तकनीकों को बेहतर बनाने पर केंद्रित रहा। दो प्रोफेसरों के निर्देशन में पूरा किया शोध उन्होंने अपना शोध प्रो. सूर्य प्रकाश सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबेडकर नगर और प्रो. केएस वर्मा, निदेशक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर के निर्देशन में पूरा किया। शोध का मूल्यांकन जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली की प्रो. शाहिदा खातून और एनआईटी श्रीनगर के प्रो. विवेक श्रीवास्तव ने किया। 29 से अधिक शोध पत्र, दो पुस्तकें और पेटेंट भी जसवंत सिंह के 29 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल व कॉन्फ्रेंस में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके नाम 25 से अधिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम भी हैं। इसके अलावा उन्होंने दो पुस्तकें और दो पुस्तक अध्याय लिखे हैं तथा उनके नाम दो से अधिक पेटेंट भी दर्ज हैं। शिक्षाविदों और सहकर्मियों ने दी बधाई पीएचडी की उपाधि मिलने पर प्रो. दीपेंद्र सिंह, प्रो. भवनेश कुमार, डॉ. आत्मप्रकाश सिंह, डॉ. आरिफ इकबाल, प्रो. असलम हुसैन, डॉ. कमलेश भारती, डॉ. संतोष त्रिपाठी और डॉ. आरएल आर्य सहित कई शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने जसवंत सिंह को बधाई दी। राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सहकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)