देवरिया में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, VIDEO:एक परिवार के चार लोग घायल; युवक गोरखपुर रेफर
देवरिया के सोंदा मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर रेफर किया गया। मारपीट का वीडियो शाम करीब पांच बजे सामने आया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र यादव का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी पक्ष के लोग धर्मेंद्र यादव के दरवाजे पर चढ़ गए और मारपीट करने लगे। इसमें धर्मेंद्र की पत्नी सरोज यादव (40), बेटा मृगांग उर्फ फीटर यादव (22), श्यामप्रीत यादव के बेटे सोनू यादव (37) और सोनू की पत्नी रंभा यादव (35) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मृगांग उर्फ फीटर यादव को प्राथमिक इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। परिजन उसे गोरखपुर ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के करीब छह घंटे बाद शनिवार शाम पांच बजे मारपीट का वीडियो सामने आया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट दिखाई देने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव है। सदर कोतवाल शशि भूषण राय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)