आगरा में दिवाली पर आए संगमरमर से बने दिए:रंग-बिरंगे कीमती पत्थरों से की गई है बारीक पच्चीकारी

Nov 06, 2026 - 19:14
0
आगरा में दिवाली पर आए संगमरमर से बने दिए:रंग-बिरंगे कीमती पत्थरों से की गई है बारीक पच्चीकारी
आगरा में इस दिवाली घरों को रोशन करने के लिए ताजमहल की पच्चीकारी वाले संगमरमर के खास दीये बाजार में आए हैं। सफेद संगमरमर को तराशकर तैयार किए गए इन दीयों पर रंग-बिरंगे कीमती पत्थरों से बारीक पच्चीकारी की गई है। ताजमहल जैसी कारीगरी वाले ये दीये अपनी खूबसूरती के चलते लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। आगरा की पच्चीकारी फैक्ट्री के मालिक अदनान शेख के अनुसार, इन दीयों को तैयार करने में सफेद संगमरमर के साथ विदेशों से मंगाए गए अलग-अलग रंगों के पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है। एक दीया तैयार करने में लगते हैं 4 से 5 दिन अदनान शेख बताते हैं कि संगमरमर के दीये तैयार करना काफी मेहनत का काम है। पहले सफेद संगमरमर को तराशकर दीये का आकार दिया जाता है। इसके बाद उस पर हरे और दूसरे रंगों के पत्थरों से बारीक पच्चीकारी की जाती है। पूरी प्रक्रिया में करीब 4 से 5 दिन का समय लगता है। इस काम में कारीगरों को काफी सावधानी और हुनर की जरूरत होती है। देश के साथ विदेशों तक पहुंच रही मांग दिवाली के मौके पर इन खास दीयों की मांग बढ़ गई है। अदनान शेख के मुताबिक, देश के अलग-अलग शहरों के अलावा विदेशों में रहने वाले भारतीय परिवार भी इन दीयों के ऑर्डर दे रहे हैं। लोग ऑनलाइन और फोन के जरिए इन्हें मंगवा रहे हैं। इन दीयों के जरिए लोग अपने घरों को रोशन करने के साथ आगरा की पहचान और सदियों पुरानी पच्चीकारी कला को भी अपने घरों का हिस्सा बना रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User