धनतेरस पर 63 लाख में टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर खरीदी:जौनपुर में खरीदारी के दौरान जाम में फंसे लोग; बर्तन, गाड़ियां और गहने खरीदे
धनतेरस पर शुक्रवार को जौनपुर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। लोगों ने बर्तन, गाड़ियां और गहने खरीदे। बाजारों में यातायात व्यवस्था फेल होने से लोग जाम में फंसे रहे। नख्खास, ओलंदगंज और नईगंज बाजारों में सुबह से भीड़ रही। दुकानों पर लंबी कतारें लगीं। तारापुर कॉलोनी के संजय सिंह ने 63 लाख रुपए में टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर खरीदी। महिंद्रा एजेंसी के जनरल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि धनतेरस से पहले के तीन दिनों में एजेंसी से 80 गाड़ियां बिकीं। महिंद्रा के मॉडल और उनकी अनुमानित कीमतें:- (XUV 400 XEV9) और (VE6) 31 से 32 लाख रुपए, स्कॉर्पियो N 18 से 26 लाख रुपए, स्कॉर्पियो क्लासिक 16 से 16.50 लाख रुपए और (XUV 3XO9) से 16 लाख रुपए। ग्राहक हिमांशु शर्मा ने धनतेरस पर थार 4×4 खरीदी। उन्होंने कहा कि महिंद्रा की गाड़ियों की सुरक्षा और मजबूती के कारण उन्होंने इसे चुना। मारुति सुजुकी की प्रीमियम रिटेल चेन नेक्सा के स्टोर संचालक आमिर ने बताया कि सीमित स्टॉक के बावजूद 125 गाड़ियां बिकीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)